फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा बूथ प्रभारी के घर से लाखों की चोरी

विज्ञापन
खुला हुआ बैग देखता गृहस्वामी। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
हसेरन। नादेमऊ चौकी क्षेत्र के चटोरापुर गांव में शनिवार रात चोरों ने भाजपा बूथ प्रभारी के घर से लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। चोरों ने यहां से दो लाख की नकदी व जेवरात पार कर दिए। रविवार सुबह जागने पर परिजनों को चोरी की वारदात की जानकारी हुई। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम चटोरापुर निवासी अरविंद भाजपा के बूथ प्रभारी हैं। शनिवार की रात को वे अपने परिजनों के साथ घर में ही सोए थे। रात में ही किसी समय चोरों ने उनके घर में घुसकर कमरे में रखे तीन बक्सों के ताले तोड़ दिए। चोरों ने यहां से सोने की जंजीर, दो अंगूठी, दो पेंडल, तीन जोड़ी तोड़ियां, हाफ पेटी, फुल पेटी सहित दो लाख रुपये की नकदी पार कर दी। रविवार की सुबह जब परिजन जागे तो गेट का ताला टूटा हुआ देखा। अंदर कमरे में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और तीनों बक्सों के ताले गायब थे। इसके अलावा बक्से में रखी दो लाख की नकदी व जेवरात गायब थे। अरविंद ने बताया कि उनके घर पर दो लाख की नकदी रखी हुई थी। तीन दिन पहले ही उन्होंने पुराना ट्रैक्टर देकर नया ट्रैक्टर खरीदा था, जिस पर फाइनेंस कराया था। इसके ही दो लाख रुपये देने के लिए रखे थे। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है लेकिन समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें