फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में मजदूर ने कमरे के अंदर फांसी लगा ली। परिजनों ने सुबह शव फांसी पर लटकते देखा तो कोहराम मच गया। आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

सलेमपुर गांव निवासी सर्वेश कुमार (45) खेती के साथ मजदूर करते थे। गुरुवार देर शाम खाना खाकर कमरे में सोने चले गए। पत्नी और एक पुत्री, दो पुत्र बाहर आंगन में सो रहे थे। रात में किसी समय कमरे के अंदर फांसी लगा ली। शुक्रवार सुबह पत्नी ने फांसी पर लटका देखा तो चीख पुकार मच गई। घर पहुंचते ही लोगों ने फांसी के फंदे से उतारा, लेकिन सांसें थम चुकी थीं। परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि परिजनों ने कोई जानकारी नहीं दी है। अगर तहरीर मिलती है तो शव के पंचनामा की कार्रवाई की जाती। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें