फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी होने पर ससुरालियों ने पिटाई कर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। बेटी पैदा होने पर पति ने परिवार के लोगों के साथ मिलकर पत्नी की पिटाई कर घर से निकाल दिया। कई बार पीड़िता ने थाने में तहरीर दी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसपी के आदेेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के मीरा टोला निवासी फयाजुल हसन ने 27 जून 2020 को बेटी हमा का निकाह मीरा टोला कागजियाना रोड जामा मस्जिद निवासी रिहान के साथ किया था। शुक्रवार को हमा ने पति रिहान, देवर शमीम, ससुर रिजवान, सास माजरा और ननद फरा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि निकाह के बाद से ससुराल के लोग दहेज की मांग को लेकर परेशान करते थे। 11 जुलाई 2021 को उसने बेटी को जन्म दिया। इससे पति और परिवार के लोगों ने बेटी पैदा होने का ताना देकर घर से निकाल दिया। सीओ शिव प्रताप सिंह ने बताया कि जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें