फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने घेराबंदी कर मवेशियों से भरा कंटेनर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। गोकशी के लिए ले जाए जा रहे मवेशियों से भरे कंटेनर को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी में कंटेनर से दस मवेशी जिंदा निकले, जबकि चार की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने चालक को पकड़ लिया, कंटेनर मालिक मौके से भाग निकला। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

नादेमऊ चौकी इंचार्ज सुभाष चंद्र ने मुखबिर की सूचना पर नगला भूड़ा के जंगलों से एक कंटेनर को घेर लिया। चालक कौशांबी के मंझनपुर निवासी चांद उर्फ गोल्फकार को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक मालिक मुरादाबाद निवासी फहीम अहमद पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पूछताछ में चालक ने बताया कि मवेशियों को लेकर बिहार लेकर जा रहे थे। तलाशी में चार मवेशी मृत पाए गए, जबकि 10 पशुओं को श्रीकृष्ण गोशाला समिति हुसैन नगर सकतपुर के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने चालक व ट्रक मालिक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें