फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाली महिला को दिया था बेच, साथ ले गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। गुमराह कर युवक बंगाली महिला को उत्तर प्रदेश लाया। यहां शहर में रहने वाले एक युवक के हाथों महिला को बेचकर युवक लौट गया। बंगाल पुलिस ने दबिश देकर महिला को ढूंढ लिया है, जबकि खरीदार युवक चकमा देकर भाग निकला। पुलिस महिला को अपने साथ बंगाल ले गई।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के वर्धमान जनपद के थाना जमुड़िया में तैनात एसआई दयाराम ने शहर के दीदारगंज मोहल्ला निवासी मुकेश उर्फ मुक्की के यहां सदर कोतवाली पुलिस के साथ छापा मारा। यहां से पुलिस ने 35 वर्षीय बंगाली महिला को खोज निकाला। मुकेश भागने में सफल रहा। एसआई दयाराम ने बताया कि तीन माह पूर्व बंगाल में रहने वाली मीना दास से पीड़िता की मुलाकात हो गई थी। मीना दास पीड़िता को उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए अपने साथ ले आया था। इसके बाद मीना दास की जान पहचान दीदारगंज निवासी मुकेश से हो जाती है। मीना दास 10 हजार रुपये लेकर पीड़िता को मुकेश के घर छोड़कर चला जाता है। मीना दास की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दबिश देकर पीड़िता को खोज लिया। इसके बाद पुलिस पीड़िता को लेकर अपने साथ बंगाल लेकर चली गई। मुकेश की गिरफ्तारी के लिए अब सदर कोतवाली पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें