फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। खेत पर घास लेने गई बालिका से युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। चीखने-चिल्लाने पर युवक उसे छोड़ कर फरार हो गया। पीड़िता की बहन ने पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने तहरीर में बताया कि उसकी 12 वर्षीय बहन बुधवार को खेतों पर घास लेने के लिए गई थी। भुगैतापुर गांव निवासी एक युवक ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका के चिल्लाने पर आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग दौड़ पडे़। लोगों को आता देख युवक फरार हो गया। घर पहुंची बहन ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। पीड़िता की बड़ी बहन ने पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें