फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ गई दो बच्चों की मां कानपुर में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। घर से नकदी व जेवरात लेकर प्रेमी के साथ गई महिला को उसके पति ने कानपुर में पकड़ लिया। कोतवाली पहुंचकर युवक ने पुलिस की मौजूदगी में महिला को मायके पक्ष के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

कसावा चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की पत्नी को कानपुर देहात के ग्राम उमरापुर निवासी रवि दो फरवरी को ले गया था। पति का आरोप है कि घर से जाते समय महिला दो बच्चों व घर में रखी नकदी व जेवरात भी साथ ले गई। फर्रुखाबाद निवासी मायके पक्ष ने महिला को गायब कर देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। उसके बाद से युवक पत्नी की तलाश में जुट गया। शुक्रवार को कानपुर के जरीब चौकी क्षेत्र में प्रेमी के साथ महिला को पकड़ लिया। महिला को साथ लेकर युवक कोतवाली पहुंचा। मायके पक्ष से उसके भाई व अन्य परिजनों को बुलाकर पुलिस की मौजूदगी में महिला को उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें