फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यवेक्षक ने ठेके पर रुकवाई कार, शराब का स्टाक चेक किया,

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने निकले पुलिस पर्यवेक्षक ने शराब ठेके के सामने अचानक कार को रुकवा दिया। ठेके में अभिलेखों और शराब की बोतलों का बारीकी से निरीक्षण कर सेल्समैन से पूछताछ की। वहीं पर्यवेक्षक के छापे से नगर के अन्य शराब विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। इस दौरान कई ठेकेदार शराब की दुकानों का शटर गिराकर भाग निकले।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव की तरीख जैसे- जैसे नजदीक आ रही है, प्रशासनिक अफसरों की इलाके में आवाजाही शुरू हो गई है। पुलिस चुनाव पर्यवेक्षक आईपीएस सतीश कुमार ने कस्बा रोड स्थित अंग्रेजी शराब ठेके पर अचानक पहुंच गए। यहां सेल्समैन से जानकारी लेते हुए स्टाक रजिस्टर का गहनता से निरीक्षण किया। सेल्समैन को कोविड नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने जनपद मैनपुरी सीमा की दौलताबाद चौकी, इटावा सीमा की शरीफाबाद चेक पोस्ट एवं औरैया सीमा की चपुन्ना चौकी पर बैरियर सहित क्रिटिकल बूथों का निरीक्षण किया। साथ चल रहे पुलिस कर्मियों को चुनाव में अराजकता फैलाने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक मदनगोपाल गुप्ता, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र सिंह, सिटी इंचार्ज राम सिंह व चैकी इंचार्ज विनीत वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें