फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार से मिले तीन लाख रुपये जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। चेकिंग के दौरान उड़नदस्ता टीम ने कार से तीन लाख 33 हजार पांच सौ रुपये बरामद किए। मौके पर दस्तावेज न दिखा पाने पर टीम ने रुपयों को जब्त कर लिया। कोतवाली पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

बुधवार को उड़न दस्ता टीम बैरियर लगाकर गंगा पुल के पास हरदोई-कन्नौज सीमा पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान कन्नौज की ओर आ रहे हरदोई के गगराह निवासी शैलेंद्र प्रताप यादव की कार को रोककर जांच की गई। टीम ने तीन लाख 33 हजार 500 रुपये बरामद किए। टीम के प्रभारी जगदीश वर्मा ने रुपयों को जब्त कर कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिए। कार सवार शैलेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि उस पर बैंक का लोन है और वह लोन चुकाने कन्नौज आ रहा था। इसी दौरान टीम ने पकड़कर रुपयों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें