ठठिया। तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाले कोटेदार की पहचान कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया है।
पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के भुलभुलियापुर गांव में 28 जनवरी को झगड़े के दौरान तमंचा लहराते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें तमंचा लहराने वाला लोगों को धमका रहा था। मामले की जांच उप निरीक्षक रंजनलाल को दी गई थी।
काफी प्रयास के बाद पता लगा कि आरोपी गांव का ही कोटेदार विवेक कुमार था। सटीक सूचना पर पुलिस ने कोटेदार को खैरनगर रोड अंडर पास से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी के मुताबिक कोटेदार के पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया है।