फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 लीटर अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ, इंदरगढ़। पुलिस ने ग्राम बहबलपुर से अवैध शराब बनाने वाले एक पुरुष व दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। मौके से लहन व अवैध शराब व उसे तैयार करने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब का इस्तेमाल आगामी चुनाव में किया जाना था।
विज्ञापन

सोमवार को बहबलपुर चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार ने टीम के साथ बहबलपुर गांव में दबिश दी। पुलिस ने यहां से सैकड़ों लीटर लहन को नष्ट कर दिया। पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में लगी दो महिलाओं व रतन सिंह को 15-15 लीटर कच्ची शराब व उसे बनाने के उपकरणों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस तीनों आरोपियों को कोतवाली ले आई, जहां उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। इन्दरगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक जगतापुर गांव निवासी श्याम सुंदर को 60 लीटर अवैध शराब व उसे बनाने के उपकरण समेत गिरफ्तार गया किया । इसी तरह पुलिस ने विसेनेपुरवा गांव निवासी राजीव कुमार के पास से भी 19 क्वाटर देशी शराब बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें