फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बदर समेत एक शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। घेराबंदी कर पुलिस ने जिला बदर अपराधी और फरार चल रहे एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से तमंचे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

शनिवार रात वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ जिला बदर अपराधी अश्वनी कुमार निवासी अंबेडकरनगर सरायमीरा को मंडी समिति के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। अश्वनी कुमार छह माह के लिए जिला बदर था। वहीं पाल चौराहा चौकी प्रभारी गौरव कुमार ने पाल चौराहा से अपराधी शिवमंगल उर्फ मोनू निवासी महमूदपुर पैठ को दबोच लिया। उसके पास भी पुलिस को तमंचा मिला। इससे पहले भी कई बार जेल जा चुका। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें