फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग सेंटर संचालक पर झोंकी फायर, बाल बाल बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। कोचिंग पढ़ाकर घर लौट रहे कोचिंग सेंटर संचालक पर इटावा जनपद के चार युवकों ने हमला बोल दिया। कोचिंग सेंटर संचालक पर जान से मारने की नीयत से फायर भी झोंक दिया, जिसमें वे बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुर निवासी सनी ने बताया कि 27 जनवरी की रात नौ बजे के करीब वह कोचिंग पढ़ाकर छिबरामऊ से गांव आ रहे थे। जैसे ही वे खोजीपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी इटावा के चार युवक एक कार में सवार होकर आए। इन लोगों ने उसके साथ गालीगलौज की। तमंचा की बट से पीटा। इसके बाद उस पर फायर झोंक दिया। जमीन पर गिर जाने के कारण वह बाल-बाल मच गया। इसके बाद ये लोग जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मामले की शिकायत की है। पुलिस ने युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें