फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की महापुरुषों की प्रतिमाएं

विज्ञापन
थाना प्रभारी को तहरीर देते सपा नेता। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
इंदरगढ़। थाना क्षेत्र के मढ़पुरा गांव में शनिवार रात अराजकतत्वों ने बाबा भीमराव आंबेडकर और महात्मा बुद्ध की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। दिए। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। प्रशासन ने नई प्रतिमा स्थापित कराने का आश्वासन दिया। सपा नेता ने केस दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मढ़पुरा गांव में रविवार सुबह कुछ ग्रामीणों ने महात्मा बुद्ध और डॉ.भीमराव आंबेडकर की क्षतिग्रस्त प्रतिमाएं देखीं। कुछ ही देर में आसपास के मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। रामऔतार, सत्य प्रकाश, दिनेश, मनोज, अनुज, पवन, सुखबीर ने अराजकतत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। साथ ही नई प्रतिमा स्थापित किए जाने की मांग की।
सूचना मिलते ही एसडीएम राकेश कुमार त्यागी, सीओ दीपक दुबेेे, तहसीलदार अनिल सरोज, थाना प्रभारी रुद्रप्रताप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा शांत किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने दूसरी प्रतिमा स्थापित कराने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया। मौके पर तिर्वा विधानसभा से सपा प्रत्याशी अनिल पाल भी मौके पहुंचे। सपा के लोहियावाहिनी के जिलाध्यक्ष अंशु पाल ने अराजकतत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रुद्रप्रताप नरायण त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मढ़पुरा गांव के बाहर लगी आंबेडकर व गौतम बुद्ध की प्रतिमा को अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की सूचना मिलते ही विधायक कैलाश राजपूत मौके पर पहुंचे। कैलाश राजपूत ने प्रशासन से दूसरी प्रतिमा मंगाकर स्थापित करवा दी। इसके बाद तनाव का माहौल खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें