छिबरामऊ। चोरों ने जीटी रोड पर लुटेरों ने तमंचे के बल पर डीसीएम चालक से 20 हजार की नकदी व दो मोबाइल लूट लिए। इसके अलावा डीसीएम से 160 लीटर डीजल निकाल लिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
क्षेत्र के ग्राम भौंसे नगला निवासी सोनू सिंह ने बताया कि सोमवार को उसने भोगांव से डीसीएम पर आलू के पैकेट लादे। आलू लेकर वह फैजाबाद जा रहा था। उसके साथ क्लीनर उदयवीर के अलावा व्यापारी विनोद भी था। जैसे ही वे छिबरामऊ में निगम मंडी के पास पहुंचे, तभी डीसीएम खराब हो गई। डीसीएम को जीटी रोड के किनारे खड़ा करके तीनों उसी में सो गए। सुबह पांच बजे करीब डीसीएम से चोरों ने 160 लीटर डीजल चोरी कर किया गया। खटपट की आवाज सुनकर सोनू की नींद खुल गई। जैसे ही उसने डीसीएम की खिड़की खोली, तभी हाथों में तमंचा, चाकू लेकर चार चोर चढ़ आए।
चोरों ने तीनों लोगों से 20 हजार की नकदी, दो मोबाइल व जैक लूट लिया। इसके बाद बदमाश छिबरामऊ के पश्चिमी बाईपास की तरफ भाग निकले। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस पर मंडी चौकी इंचार्ज अजब सिंह मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली। इस संबंध में निरीक्षक हरिशंकर ने बताया कि डीसीएम से डीजल चोरी का मामला है, लूट का आरोप बेबुनियाद है। डीजल चोरी करने वालों की तलाश कराई जा रही है।