फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों की ओर गई युवती से छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। थानाक्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर शाम खेतों की तरफ जा रही युवती से एक युवक ने छेड़छाड़ की। युवती के शोर मचाने पर आरोपी उसे धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक गांव में रहने वाली युवती देर शाम घर से खेतों की तरफ जा रही थी। इस दौरान कुसका गांव निवासी सचिन ने उसे बदनीयती से दबोच लिया। अश्लील हरकतें की। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर भाग गया। रविवार सुबह पीड़ित युवती परिजनों के साथ थाने पहुंची और पुलिस को आप बीती सुनाई। परिजनों ने युवक के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि पिता की तहरीर पर घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित युवती को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेज गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें