फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल ले जाकर किशोरी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। केरल में कुल्फी की ठेली लगाने वाला युवक बहला फुसलाकर अपने साथ किशोरी को ले गया। यहां बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने केरल के पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। केरल पुलिस ने जिले का रुख कर पीड़िता की उम्र की जानकारी के लिए विद्यालय पहुंची।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मुढ़ेरी गांव निवासी 28 वर्षीय युवक केरल के अलूबा जिला के कुरुपमपडी इलाके में कुल्फी की ठेली लगाता है। करीब तीन माह पूर्व वह सदर कोतवाली के एक गांव में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को गुमराह कर साथ ले गया था। इसके बाद वहां बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को केरल पुलिस के एसआई रोजी जार्ज और सिपाही राहुल कुमार सदर कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने किशोरी के स्कूल के बारे में जानकारी की। रविवार के चलते स्कूल बंद होने के कारण टीम एक निजी गेस्ट हाउस में ठहर गई। एसआई ने बताया कि पीड़िता की उम्र की जानकारी के लिए वे केरल से आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें