तिर्वा। घर में अकेले मौजूद युवक ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान परिजनों खेतों में काम करने गए थे। युवक की घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की है। हालांकि परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता पाए हैं।
कोतवाली क्षेत्र के बेहरापुर गांव निवासी सतेंद्र सिंह (27) मंगलवार को घर पर अकेला था। घर के सदस्य खेतों पर काम कर रहे थे। इस दौरान तमंचे से खुद को गाली मार ली। गोली की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग उसके घर पर पहुंचे। खून से लथपथ सतेंद्र को पड़ा देेखकर परिवार को जानकारी दी। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का सामने आया है। फिलहाल अभी तमंचा बरामद नहीं हुआ है। मामले की जांच की कार्रवाई की जाएगी।