फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर का कातिल तमंचा लगाकर झांडता था रौब

विज्ञापन
सोशल साइट पर वायरल फोटो में साकिब कमर में तमंचा लगाए हुए। संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। किशोर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार आरोपी को तमंचा रखने का शौक था। अक्सर वह कमर में तमंचा लगाकर मोहल्ले में रौब झाड़ता दिखाता था। सोशल साइट पर भी उसकी कई फोटो तमंचे के साथ वायरल हो रहीं हैं। पुलिस उसकी तलाश कर रही है, जबकि एक आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला हाजीगंज सुल्तानपीर निवासी मोहम्मद यासीन के 16 वर्षीय इकलौते बेटे मोहम्मद कैफ की पड़ोसी दोस्त साकिब और अफ्फान उर्फ बाबू ने मंगलवार रात गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने झाड़ियों के पास से मोहम्मद कैफ का खून से लथपथ शव बरामद किया था। पुलिस ने बुधवार को अफ्फान उर्फ बाबू को जेल भेज दिया। साकिब की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि साबिक अक्सर तमंचा लगाकर चलता था। उसकी कुछ फोटो भी सोशल साइट पर तमंचा लगाए हुए वायरल हो रहीं हैं। कोतवाल आलोक कुमार दुबे ने बताया कि जल्द आरोपी साकिब को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें