फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के छात्रों के बीच मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। राजकीय मेडिकल कॉलेज के आडीटोरियम हॉल में मंगलवार रात चल रही वेलफेयर पार्टी में एमबीबीएस छात्रों के बीच जमकर मारपीट हो गई। छात्रों के पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि कॉलेज प्रशासन ने दोनों पक्षों को बैठकर समझौता करा दिया है।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुके छात्रों को विदाई देने के लिए आडिटोरियम हाल में एक वेलफेयर पार्टी रखी गई थी। इसमें एमबीबीएस के जूनियर व सीनियर छात्र मौजूद थे। डीजे पर डांस करने को लेकर एमबीबीएस छात्र आपस में भिड़ गए। इससे उनके बीच जमकर मारपीट हो गई। इस पर कुछ छात्रों ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए तहरीर दी। पुलिस प्रशासन ने तहरीर की जानकारी कॉलेज प्रशासन को दी। इस पर कालेज प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों को बैठाकर आपस में समझौता कराया। कालेज के सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि किसी बात को लेकर एमबीबीएस छात्रों के बीच मारपीट हो गई थी। दोनों पक्षों का समझौता करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें