फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों ने पीटा, विवाहिता का गर्भपात

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने परिवार के लोगों के साथ पत्नी को बेरहमी से पीट दिया। उसकी हालत बिगड़ गई और गर्भपात हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

कस्बा समधन के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी नसीम ने बेटी नगीना का निकाह पड़ोसी शादाब के साथ किया था। रविवार को नगीना ने पति शादाब, सायबीन, रायबीन, जुवैरा, सुलेखा, हुस्नआरा, मुफीदा और नायाब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में एक बाइक और 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर 10 दिसंबर को सभी लोगों ने उसे बेरहमी से पीट दिया। इससे दो माह का गर्भपात हो गया और उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें