फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंजीर काटकर चोरों ने पार किए 40 पुराने टायर

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। कांशीराम कालोनी के सामने जीटी रोड किनारे एक दुकान के बाहर से चोरों ने जंजीर काटकर 40 पुराने टायर चुरा लिए। गुरुवार सुबह दुकान पहुंचने पर दुकानदार को मामले की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला ऊंचा नई बस्ती निवासी मो. कैफ ने बताया कि उसकी दुकान के बाहर लगभग 40 रेडियल टायर जंजीर से बंधे रखे थे। बुधवार रात बदमाशों ने जंजीर काटकर टायरों को चुरा लिया। जब वे सुबह दुकान पर पहुंचे तो जंजीर कटी पड़ी थी और टायर गायब थे। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मो. कैफ से मामले की जानकारी ली। दुकानदार ने बताया कि इस चोरी में उसे लगभग 50000 रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें