फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने विवाहिता को कमरे में बंद कर बेल्ट से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। मायके पक्ष से बाइक दिलाने की मांग कर रहे पति ने विवाहिता को कमरे में बंद कर बेल्ट से पीटा। विवाहिता बेटी के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन

विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम किला नगरिया निवासी रुबी गुरुवार को कोतवाली पहुंची। बताया कि उसकी शादी साल 2019 में टड़हा गांव में हुई थी। पति मोटर साइकिल न मिलने से नाराज थे। आए दिन मारपीट करते हैं। 10 दिसंबर की सुबह पति ने कमरे में बंद कर बेल्ट से पीटा और तीन दिन के अंदर बाइक न मिलने पर जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें