फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने शातिर गैंगस्टर को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। पुलिस ने शातिर गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा बरामद किया है। उसके खिलाफ चोरी और लूटपाट के पांच मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

शहर के कुतलुपुर मकरंनगर निवासी गैंगस्टर रेंचो गिहार पर जिले के थानों में चोरी और लूटपाट के पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की टापटेन सूची में उसका नाम है। रविवार सुबह करीब पांच बजे उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार और उप निरीक्षक अरुण कुमार ने घेराबंदी कर उसे मकरंदनगर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने तमंचा बरामद किया। उप निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घर से निकला था। इसी बीच उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। उसके अन्य साथियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें