फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार न मिलने पर विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। दहेज में कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट घर से निकाल दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कस्बे के अन्नपूर्णा नगर निवासी आरती देवी ने बताया कि उसकी शादी इटावा थाना क्षेत्र के इकदिल के ईश्वरीयपुर गांव निवासी सोबरन के साथ कुछ साल पहले हुई थी। ससुराल के लोगों ने दहेज में कार की मांग की। जब उसने इनकार किया तो ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति सोबरन, सास, ननद, जेठ व जेठानी ने छह दिसंबर को मारपीट कर घर से निकाल दिया। कोतवाल नरेंद्र सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें