फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की जिओ टैगिंग करने गए लेखपाल से अभद्रता

विज्ञापन
मौके पर पूछताछ करते अधिकारी। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
हसेरन। तालाब की जिओ टैगिंग करने के लिए गए लेखपाल से अवैध कब्जाधारकों ने अभद्रता की। इसके बाद एसडीएम ने पुलिस की मौजूदगी में तालाब की जिओ टैगिंग व पैमाइश कराई। एसडीएम ने कब्जाधारकों को तालाब की जगह खाली करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम कर्री के मजरा बैरगरा में शनिवार को क्षेत्रीय लेखपाल अजित दुबे तालाब की पैमाइश करने के लिए गए। तालाब पर अवैध रुप से कब्जा किए हाकिम सिंह, गिरंद व हुकुम सिंह, राजीव ने लेखपाल से अभद्रता कर दी। लेखपाल ने इसकी सूचना एसडीएम व पुलिस को दी। इस पर रविवार को तिर्वा एसडीएम राकेश कुमार त्यागी, सौरिख के प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता, चपुन्ना चौकी इंचार्ज विनीत वर्मा, क्षेत्रीय लेखपाल अजित दुबे के अलावा लेखपाल प्रेम किशन मिश्रा, पाल सिंह, राकेश बाबू, मदन मोहन मौके पर पहुंच कर तालाब की जिओ टैगिंग के साथ ही इसकी पैमाइश कराई। तालाब के अवैध कब्जाधारकों को इसे हटाने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा तहसीलदार कोर्ट में कब्जाधारकों के खिलाफ बेदखली का मुकदमा दर्ज करने के भी निर्देश दिए गए। इसके बाद एसडीएम राजस्व टीम के साथ अरुहो गांव पहुंचे और रास्ता निकासी को लेकर विवाद कर रहे दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मदन गोपाल गुप्ता ने बताया कि लेखपाल से अभद्रता के मामले की उन्हें जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें