छिबरामऊ। महिला को घर में बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि ग्राम चिरकुआ थाना बिधूना जनपद औरैया निवासी संजीव कुमार व राजीव व कुंवरपाल ने उसके साथ धोखाधड़ी करके फर्जी कंपनी में दो लाख सौ रुपये जमा करा लिए। समय पूरा होने के बाद जब उसने रुपये मांगे तो तीनों लोग एक अज्ञात व्यक्ति के साथ उसके घर आए और उसे बंधक बनाकर बारी-बारी दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की लेकिन, कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ संगीन धाराओं में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।