तालग्राम। घुसुआपुर गांव में एक पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने ससुराल वालों के साथ मिलकर छोटे भाई को घायल कर दिया। पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। घायल युवक ने सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
घुसुआपुर गांव निवासी रामनाथ के बेटे संदीप ने बताया कि मेरे बड़े भाई छविनाथ से जमीन बंटवारे को लेकर शनिवार को विवाद होने लगा। भाभी ने अपने मायके थाना ठठिया भड़ा से अपने पिता और भाई समेत पांच लोगों को बुला लिया। इसके बाद सभी ने मिलकर मुझे मारपीट कर घायल कर दिया। सिर में गंभीर चोटें लगी हैं।