फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे प्रेमी ने युवती के होने वाले पति को घर में घुसकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। प्रेमिका की शादी तय हो जाने से खफा प्रेमी ने साथियों के साथ प्रेमिका के होने वाले पति के घर में घुसकर पीटा। साथ ही प्रेमिका के साथ शादी करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है। मामले में पीड़ित युवक ने दो लोगों के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन

जनपद मैनपुरी में बेवर थाना के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुत्री का विवाह गुरसहायगंज कोतवाली के गांव गढ़िया कछपुरा निवासी कमलेश से तय किया है। विवाह छह जून को है। इसी व्यक्ति की एक पुत्री की शादी जहानगंज क्षेत्र में हुई है। इसी गांव का एक युवक युवती से एक तरफा प्यार करता है। शादी तय हो जाने से वह परेशान रहने लगा। कई बार उसने युवती को मनाने का प्रयास किया लेकिन जब वह इसमें सफल नहीं हुआ तो उसने युवती के होने वाले पति से विवाद करना शुरू कर दिया। इसको लेकर रविवार की दोपहर वह एक अन्य साथी सहित ग्राम गढ़िया कछपुरा पहुंचा और प्रेमिका के पति से शादी ना करने को कहा। जब बात नहीं बनी तो उसने घर में घुसकर मारपीट कर दी और शादी करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़ित युवक ने दो लोगों के खिलाफ पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें