कन्नौज। बजरिया शेखाना से बरात में गए युवक को चश्मा न देने पर दबंगों ने जमकर पीटा। उसका चश्मा भी तोड़ दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया शेखाना मोहल्ला निवासी शिवम ने सदर कोतवाली में तहरीर दी है। बताया कि वह 30 अप्रैल को शुक्रवार की रात बरात में बांगरमऊ गया था। रात करीब 11 बजे उसके मोहल्ले के ही कुछ युवकों ने दबंगई दिखाते हुए चश्मा देने की बात कही। इनकार करने पर पीट दिया। इसी बीच युवकों ने जबरन चश्मा छीन कर तोड़ दिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उसे कार्रवाई करने पर देख लेने व घर में घुस मारने की धमकी दी है। पुलिस का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।