फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर ने बदनीयती की, पति ने किया कुल्हाड़ी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। देवर ने बदनीयती से भाभी को दबोच लिया। छेड़छाड़ कर दी। महिला के विरोध करने पर पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी पति व देवर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

नगर की एक महिला ने बताया कि देवर आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ करता है। बुधवार की रात 12 बजे देवर ने गलत नीयत से हमला कर दिया। इसकी शिकायत पति से की। उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उसने मामले की शिकायत 112 नंबर पर की। पुलिस बुलाने पर पति व देवर भड़क गए। पति कुल्हाड़ी व देवर तमंचा लेकर मारने के लिए दौड़े। तभी मौके पर आई पुलिस ने बचा लिया। पुलिस ने आरोपी पति व देवर को हिरासत में ले लिया। इन्हें कोतवाली लाया गया।
महिला ने बताया कि उसके साथ पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। इस संबंध में कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें