फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
मौके पर क्षतिग्रस्त बाइक को देखती भीड़। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। इलाके के छिबरामऊ-इंदरगढ़ मार्ग पर अंडरपास के पास तेज रफ्तार बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। चालक घायल हो गया। वहीं ट्रैक्टर चालक वाहन समेत भाग निकला।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के याकूतगंज निवासी नवीन (22) पुत्र रामपाल ईंट भट्ठे पर नौकरी करते थे। कुछ लोगों ने इन्हें कन्नौज कोतवाली के मानीमऊ क्षेत्र के यासीनपुर गांव में खुदाई के दौरान मजारें निकलने की जानकारी दी थी। हर गुरुवार को यहां भीड़ जुटती है। इस पर यह गुरुवार को दोस्त जाकिर (25) पुत्र शमशेर के साथ मजारें देखने बाइक से निकले। बाइक को जाकिर चला रहे थे। दोपहर करीब बारह बजे तालग्राम थाने के छिबरामऊ-इंदरगढ़ मार्ग पर अंडरपास के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल ने इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने नवीन को मृत घोषित कर दिया।
जाकिर को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। जाकिर हेलमेट लगाए थे। इससे जान बच गई। ज्यादा चोटें नहीं आईं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। भाई विमल ने बताया कि नवीन भट्ठे पर काम करता था। शादी नहीं हुई थी। बेटे का शव देखकर मां मालती देवी बेसुध हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें