फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : हमले में घायल दो भाइयों की हालत नाजुक, नहीं हुई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जमीन पर कब्जे को लेकर तालग्राम थाना क्षेत्र के बलिदासपुर में पड़ोसियों ने हमला कर दो भाइयों को धारदार हथियारों से घायल कर दिया। थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित परिवार ने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को परिवार के साथ तालग्राम थानाक्षेत्र के बलिदासपुर निवासी किसान कप्तान सिंह एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव को तहरीर दी। इसमें बताया कि 10 जुलाई की रात जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर पड़ोसियों ने धारदार हथियारों से उसके भाई रामबरन और रक्षपाल पर हमला कर घायल कर दिया था। दोनों भाइयों की जिला अस्पताल में हालत गंभीर है। थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। हमला करने वाले खुलेआम धमकी दे रहे हैं। एसपी ने मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें