फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज : दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। दहेज में पचास हजार रुपये और सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाल दिया। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के वैसापुर पट्टी गांव निवासी शोभा ने बताया कि उसकी शादी एक मई 2020 को औरैया के थाना सहायल क्षेत्र के धुवकरी गांव निवासी सोनू के साथ हुई थी। कुछ दिन बाद ही ससुराल वाले पचास हजार रुपये और सोने की चेन की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर 29 मई 2021 को ससुरालीजनों ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति सोनू, ससुर राम प्रकाश, जेठ शेर सिंह, जेठानी आशा, देवर सौरभ, ननदोई वीर सिंह, सतीश व गुड्डी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाल रामअवतार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें