फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न की शिकायत पर पति ने दिया तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। ससुरालीजनों के उत्पीड़न से परेशान महिला के पुलिस से शिकायत करने पर पति ने मारपीट कर तीन तलाक दे दिया। इसके बाद घर से निकाल दिया। महिला ने पति समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के जसौली गांव निवासी जुवैदा ने बताया कि मेरी शादी पांच साल पूर्व जसौली निवासी सहमुद्दीन के साथ हुई थी। परिजनों ने क्षमता के अनुसार दान-दहेज दिया था। ससुरालीजन कम दहेज लाने की बात कहकर आए दिन उत्पीड़न करते थे। पति बेरोजगार थे। कुछ कहने पर मारपीट करने लगते। इसकी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से शिकायत की थी। इससे पति समेत ससुरालीजन नाराज हो गए। तीन दिन पहले तलाक देकर दो माह के बच्चे के साथ घर से निकाल दिया।
शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। जुवैदा ने पति सहमुद्दीन, देवर शीबू व शीलू समेत चार ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल विकास राय ने बताया कि जिला अस्पताल चौकी इंचार्ज को मामले की जांच सौंपी गई है। जांच कर ससुरालीजनों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें