छिबरामऊ (कन्नौज)। दोस्त के साथ मौसेरे भाई की शादी में जा रहे बाइक सवार युवक को सौरिख रोड पर एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर सामने से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। अस्पताल में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद डीसीएम लेकर चालक भाग गया।
औरैया जनपद के बिधूना कोतवाली क्षेत्र के गूरा गांव निवासी नीलेश उर्फ अमित (28) गांव के विवेक सेंगर (21) के साथ मंगलवार को तारापुर्वा बिधूना निवासी मौसेरे भाई अनिल की शादी में शामिल होने सौरिख के रूपपुर गया था। सौरिख-बिधूना मार्ग पर एक्सप्रेसवे के अंडरपास के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। विवेक कुमार को सीएचसी व नीलेश को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में लाया गया, जहां दोनों मृत घोषित कर दिया गया।
विवेक का कन्नौज और नीलेश का सैफई में पोस्टमार्टम कराया गया।
विवेक दो भाइयों में छोटा था और अविवाहित था। नीलेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिवार में पत्नी गौरी और छह माह की पुत्री है। वह दिल्ली मे प्राइवेट नौकरी करता था।
नीलोज कुमार (फाइल फोटो)।- फोटो : CHIBRAMAU