फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ पुलिस ने हरदोई के युवक को कन्नौज से किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। चंडीगढ़ पुलिस ने शहर के मोहल्ला चौधरी सराय में दबिश देकर हरदोई निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। युवक लगभग एक साल पहले चंडीगढ़ से एक किशोरी को बहलाकर ले आया था। पुलिस किशोरी को भी साथ ले गई है।
विज्ञापन

हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज निवासी सूरज कुमार चंडीगढ़ के सेक्टर 31 थाना क्षेत्र में एक कपड़े की दुकान पर काम करता था। उसके पड़ोस में हरदोई के ही रिश्तेदार का परिवार रहता था। पांच मई 2021 को सूरज रिश्तेदार की 17 वर्षीय बेटी को बहला कर साथ ले आया था। आरोप है कि चोरी छिपे वह सदर कोतवाली के चौधरी सराय मोहल्ले में किशोरी के साथ रहता था। यहां वह मजदूरी करता था।
बुधवार को सेक्टर थाना 31 में तैनात एसआई कहर सिंह, आरक्षी कर्मपाल, महिला एसआई मोनिका ने दबिश देकर सूरज को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर किशोरी भी मिली है। सदर कोतवाली में पूछताछ के बाद दोनों को पुलिस चंडीगढ़ साथ ले गई। एसआई कहर सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता ने हाईकोर्ट में अपील की थी। इससे हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें