फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर रोडवेज ने खड़े ट्रैक्टर में टक्कर, दो यात्री घायल

विज्ञापन
हादसे के बाद घटनास्थल पर खड़ी क्षतिग्रस्त रोडवेज बस ।संवाद - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम (कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तालग्राम थानाक्षेत्र के शकहरनी गांव के पास लखनऊ से आगरा जा रही रोडवेज बस खड़े ट्रैक्टर में जा घुसी। हादसे में दो यात्री घायल हो गए। मौके पर बस छोड़कर चालक और परिचालक भाग गए।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे के करीब आगरा फोर्ट डिपो की रोडवेज बस लखनऊ से 20 सवारियां को लेकर आगरा जा रही थी। शकहरनी गांव के पास एक्सप्रेसवे पर कार्यदायी संस्था इफ्कॉन के खड़े ट्रैक्टर ट्राली में बस जा घुसी। हादसे में आजमगढ़ के दीदारगंज भादों निवासी कामरान (22) और ठठिया के श्यामपुर निवासी राहुल कुमार (25) घायल हो गए। बाकी बची सवारियां अन्य साधनों से गंतव्य स्थान के लिए रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें