फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर पर गिरा बिजली का तार ,मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठठिया। थाना क्षेत्र के पट्टी गांव में गुरुवार रात करीब एक बजे झोपड़ी के बाहर सो रहे मजदूर पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। झुलस कर मजदूर की मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग के जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

पट्टी गांव निवासी संजू (26) मजदूरी करता था। गांव में ही झोपड़ी डालकर रहता था। गुरुवार शाम खाना खाकर झोपड़ी के बाहर चारपाई डालकर सो रहा था। झोपड़ी के पास से निकली एलटी बिजली लाइन के तारों में स्पार्किंग हुई। तार टूटकर चारपाई पर गिर गया। करंट की चपेट में आकर संजू झुलस गया। ग्रामीणों ने फोन कर बिजली की सप्लाई बंद कराई और तार को अलग हटाया। परिजन संजू को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था कर रहे थे, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों और परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे कि मांग की है। मृतक के परिवार में पत्नी सरिता, पुत्र मयंक (3) और पुत्री रोहनी (2) है। पत्नी सरिता ने घटना को लेकर तहरीर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी पीएन वाजपेयी ने बताया कि शव का पंचनाम कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें