फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, कुचलकर महिला की मौत

विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल चांदनी। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ। पश्चिमी बाईपास पर मंगलवार को सवारियों से भरा ई-रिक्शा ट्रक की टक्कर से पलट गया। ई-रिक्शे से गिरी एक महिला को ट्रक कुचलते हुए निकल गया। महिला ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि उसकी बहन व भतीजी घायल हो गईं। घायल बहन को सौ शैया अस्पताल से सैफई के लिए रेफर किया है।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर के मोहल्ला ककरैया निवासी चांदनी (35) कन्नौज निवासी छोटी बहन अंजू (30) और उसकी बेटी नैना (4) व अपनी बेटी संकी के साथ सुनार की दुकान से ई-रिक्शे से घर लौट रही थी। जैसे ही ई-रिक्शा पश्चिमी बाईपास पर पहुंचा, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। ई-रिक्शा चालक और सवारियां सड़क पर जा गिरीं। इसी दौरान ट्रक अंजू को कुचलता हुआ निकल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। चांदनी व अंजू की बेटी नैना गंभीर रूप से घायल हो गईं।
चांदनी को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए रेफर कर दिया। अंजू की मौत से उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। हादसे के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अंजू के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अंजू की फाइल फोटो। संवाद- फोटो : CHIBRAMAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें