तालग्राम। एक्सप्रेस वे पर बाइक की टक्कर से चार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक बाइक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।
सौरिख आजाद नगर निवासी राजवीर (40) सोमवार को बच्चे के जन्म दिन पर रिश्तेदारों को कार से लेकर घर जा रहे थे। साथ में पत्नी पिंकी (36), गुरसहायगंज आजाद नगर निवासी बबली (45), पूनम (22) भी थीं। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर थाना तालग्राम के रनवां गांव के पास कार का पहिया पंचर हो गया।
इस पर राजवीर एलो लाइन में कार खड़ी कर पंचर ठीक कराने लगे। बाकी लोग भी कार के नजदीक ही खड़े थे। इस दौरान अनियंत्रित बाइक ने चारों लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि बाइक चालकों की तलाश की जा रही है।