हादसे के बाद गुरसहायगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
मलिकपुर। सड़क किनारे बैठे किसान को कार ने ने रौंद दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने वाहन को घेरकर चालक को पकड़ लिया। कन्नौज में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
बताया गया है कि कोतवाली गुरसहायगंज क्षेत्र के कस्बा मलिकपुर स्थित किसान सेवा सहकारी समिति के पास सोमवार सुबह करीब सात बजे फर्रुखाबाद से गुरसहायगंज की ओर तेजगति से जा रही कार ने सड़क किनारे बैठे मलिकपुर निवासी होरीलाल शर्मा (52) को रौंद दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बेकाबू कार को घेर चालक को पकड़ लिया। गुरसहायगंज कोतवाली के उपनिरीक्षक राममनोज द्विवेदी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कार व चालक को हिरासत मे लिया। घटना से आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर हटाया और पीड़ित परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिया।