फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन। साढ़ू के घर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे बाइक सवार को पिकअप ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन

ग्राम बिरहईपुरवा निवासी शिवपाल सिंह (45) के साढ़ू रामप्रकाश ग्राम बड़ोखर में रहते हैं। रामप्रकाश के यहां एक कार्यक्रम था। इसमें शामिल होने के लिए शिवपाल बाइक से बड़ोखर जा रहे थे। नादेमऊ के पास उन्हें पिकअप ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। मौके पर पीएसी तैनात की गई है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए पिकअप का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें