फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंडन संस्कार से आ रहे ट्रैक्टर पलटा, 19 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा। माता अन्नपूर्णा मंदिर से मुंडन कराकर लौट रही टैक्टर-ट्राली अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राली पर सवार करीब 19 लोग घायल हो गए। इन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के नुनारी गांव निवासी गुड्डू के नाती का मुंडन संस्कार होना था। सोमवार को गांव के सभी लोग सिद्धपीठ माता अन्नपूर्णा देवी मंदिर में मुंडन कराने के लिए आए थे। मुंडन कराकर ट्रैक्टर से सभी लोग लौट रहे थे। ट्रैक्टर जैसे ही गिरीशानंद महाविद्यालय के पास पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राली पर सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। हादसा होते देख आसपास लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। ट्राली में फंसे लोगों को किसी तरह से बाहर निकाला गया।
ये लोग हुए घायल
हादसे में नुनारी गांव निवासी रिया (5), सरिता (15), आकांक्षा (17), ज्योति (15), आरती (26), रामजीत (14), अंशू (18), प्रांशू (12), गुड़िया (26), राधिका देवी (50), कृष्णा (8), संगीता (16), साहिल (9), प्रांशू (15), अनुराधा (19), राखी (13), मीना (45), प्रीती (35) व मंजू (27) को गंभीर चोटें आईं हैं। सभी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें