फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल हुए बाइक सवार युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव पट्टी मटैना निवासी प्रदीप कुमार (25) दिल्ली में एक प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता था। कुछ दिन पूर्व वह गांव आया था। बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह बाइक से थाना कमालगंज के गांव गगनी में रहने वाले रिश्तेदार के यहां जा रहा था। फर्रुखाबाद मार्ग पर रामा आश्रम के पास के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इससे प्रदीप कुमार की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक राम मनोज द्विवेद्वी ने मृतक के पास मिले मोबाइल से कॉल कर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुआ बाइक चालक प्रदीप कुमार हेलमेट लगाए था, लेकिन टक्कर इतनी जोरदार लगी कि मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें