तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मुंडाला गांव के पास पैदल खेत जा रहे किसान को कार ने टक्कर मार दी। किसान की मौके पर मौत हो गई। शव के ऊपर से कई वाहन गुजरते इससे शव छत-विक्षत हो गया।
थाना क्षेत्र के गांव मुंडाला निवासी किसान पेशकार (50) मंगलवार रात करीब 11 बजे पैदल खेत की रखवाली करने जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पार करते समय कार ने टक्कर मार दी। किसान पेेशकार की मौके पर ही मौत हो गई। शव के ऊपर से करीब एक घंटे तक वाहन गुजरते रहे। इससे शव क्षत-विक्षत हो गया। यूपिडा सुरक्षा अधिकारी मनोहरसिंह और सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को हादसे की जानकारी दी।