तिर्वा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई। इससे कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
बिहार के जनपद गोपालपुर के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के चमनपुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह, रूपेश कुमार, पुष्पा देवी, मुन्ना कुमार, व किशोर के साथ आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे से होते हुए नोएडा जा रहे थे। ठठिया थाना क्षेत्र के 209 किलोमीटर कट के समीप चालक को छपकी आ जाने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। घटना में सभी कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां राजेंद्र सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। अन्य सभी घायलों को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के लिए रेफर कर दिया।