फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक फिसली, सिपाही की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। छुट्टी लेकर घर लौट रहे जिला जेल में तैनात सिपाही की बाइक आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फिसल गई। गंभीर रूप से जख्मी सिपाही को सैफई भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिपाही हेलमेट लगाए हुए था।
विज्ञापन

हाथरस जनपद के थाना सादाबाद के तसीगा गांव निवासी सिपाही घनेंद्र कुमार गौतम (49) कन्नौज जिला जेल में सिपाही के पद पर पिछले तीन सालों से तैनात था। पत्नी सरिता देवी की तबीयत खराब होने की सूचना पर सिपाही पांच दिनों की छुट्टी लेकर घर जा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ग्राम सलेमपुर के सामने बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में सिपाही के गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंचे यूपीडा सुरक्षा अधिकारी मनोहर सिंह एवं प्रभारी थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने घायल को ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई में भर्ती कराया, यहां चिकित्सकों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया। जेल अधीक्षक बीके मिश्रा ने बताया कि घनेंद्र के तीन पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। सूचना पर पुत्र अजय कुमार परिवार के साथ सैफई पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें