फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, चालक समेत दो घायल

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेसवे से हटाती हाइड्रा। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
सौरिख (कन्नौज)। लखनऊ से दिल्ली जाते समय चालक को नींद आने पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई। डिवाइडर से टकराकर दूसरी लेन पर जाकर पलट गई। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हुए। यूपीडा कर्मियों ने घायलों को सैफई भिजवा दिया।
विज्ञापन

दिल्ली के बसंत कुंज निवासी चालक राहुल साथी दिग्विजय सिंह के साथ रविवार को लखनऊ से दिल्ली जा रहा था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर राहुल की आंख लग गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दूसरी साइड पर जाकर पलट गई। हादसे में दोनों के गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची यूपीडा कर्मियों ने कार के नीचे फंसे दोनों घायलों को निकलवाकर गंभीर हालत में सैफई भिजवा दिया। हादसे की सूचना घायलों के परिजनों को देने के बाद यूपीडा कर्मियों ने क्षतिग्रस्त कार को एक्सप्रेसवे से हटवाकर टोल प्लाजा पर खड़ी करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें