हादसे के बाद पलटी गाड़ी। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
उमर्दा। कानपुर देहात से तिर्वा आ रही कार चालक को झपकी आने से डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार सवार तीन लोग मामूली घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है।
तिर्वा क्षेत्र के कनौली पट्टी निवासी चंद्रेश(40) कानपुर देहात अकबरपुर में एक रिश्तेदार के यहां अखंड पाठ में शामिल होने गए थे। कार से गांव लौटते समय उनकी बेटी अंशी और रिश्तेदार अजय (32) भी थे। सोमवार दोपहर दो बजे के करीब इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के तिर्वा-बेला मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही चालक को झपकी आने से कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में तीनों लोग मामूली घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे उमर्दा चौकी प्रभारी राजीव सिंह ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। (संवाद)